हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के पलसों चौकी इलाके में जमीन के विवाद में हथियार लहराने और जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगला धन्नू में एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि कुछ लोग एक स्थानीय परिवार की जमीन पर कथित रूप से कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में बंदूक लिए दिख रहा है। पीड़ित परिवार को जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और जमीन के विवाद की घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
