• Sun. Nov 29th, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक पर लदे बैग बन गए माैत, पहिये में फंस गई रस्सी; युवक की गई जान

Byvijay.singhal1233

May 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सुरीर थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर संख्या 64.300 पर हुआ। बाइक पर लदे भारी बैग ही हादसे का कारण बन गए। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे पीआरवी 1877 को सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एवं बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र सिह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक और चालक तीसरी लेन पर घायल अवस्था में पड़े मिले, जिन्हें तत्काल सुरक्षित किनारे कराया गया। जांच में सामने आया कि बाइक पर चार बड़े बैग लदे हुए थे। बैगों को बांधने वाली रस्सी अचानक पिछले पहिए में उलझ गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल युवक की पहचान आधार कार्ड से राकेश पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नीति निवास तिसंगा, जनपद हाथरस के रूप में हुई। मौके पर बाइक भी बरामद हुई। गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.