• Sat. May 16th, 2026

बीएमएम का तबादला रुकवाने के लिए राजीव भवन पहुंचीं समूह की महिलाएं

ByVijay Singhal

Jul 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत राया ब्लॉक में तैनात बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) का तबादला रुकवाने के लिए समूह की 24 महिलाएं अधिकारियों से मिलने राजीव भवन पहुंचीं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर बीएमएम का तबादला नहीं रुका तो वह आंदोलन करेंगी। सीडीओ मनीष मीना ने एक सप्ताह पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ब्लॉकों में तैनात बीएमएम को इधर से उधर कर दिया था। ये अधिकारी तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर टिके थे। इसमें राया ब्लॉक के बीएमएम श्याम शर्मा का भी नाम शामिल था। वह करीब चार साल से एक ही स्थान पर तैनात थे। हालांकि उनके तबादला होने से क्षेत्र की समूह की महिलाओं में आक्रोश है। महिलाओं का कहना है कि बीएमएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हित में कार्य किए हैं। इसलिए उनका तबादला रोका जाए। इसी मांग को लेकर राजीव भवन पहुंचीं। मुड़िया मेला में ड्यूटी होने से कोई भी अधिकारी महिलाओं को नहीं मिला। गीता, मंजू और रेनू ने बताया है कि अगर बीएमएम का तबादला नहीं रुका तो सभी महिलाएं आंदोलन करेंगी। डीसी मनरेगा विजय पांडेय ने कहा कि तीन साल से ज्यादा समय से एक ही स्थान पर रहने वाले ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। श्याम शर्मा को भी राया से हटाकर फरह ब्लॉक में तैनात किया गया है। मामले में अगर कोई प्रार्थना पत्र मिलेगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.