• Sun. Nov 8th, 2026

साढ़े तीन लाख रुपये लूटने की झूठी सूचना देने पर 3 गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jul 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में एलाना कंपनी का भुगतान लेकर जा रहे तीन युवकों ने पुलिस को साढ़े तीन लाख रुपये लूटने की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक लाख पैंसठ हजार रुपये बरामद किए हैं। थाना महावन क्षेत्र के आनंदगढ़ी निवासी वीरेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ जा रहा था, गांव सूरज से कपूर जाने वाले मार्ग पर बदमाशों ने उनसे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच की तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर उन्होंने पुलिस के सामने सारा सच बता दिया। उनके द्वारा बताए गए एक स्थान से पुलिस ने एक लाख पैंसठ हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने वीरेंद्र और थाना महावन क्षेत्र के व्यापारी मोहल्ला निवासी उसके साथी साकिर और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। झूठी सूचना देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.