हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के कृष्णानगर में 21 जून को हुई युवक की हत्या उसके तीन दोस्तों ने की थी। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार, तीनों ने नशेबाजी के दौरान हुए विवाद में कान्हा सोनी की हत्या की थी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 21 जून को कृष्णानगर, कोतवाली क्षेत्र में युवक शव मिला था। शव की शिनाख्त 28 वर्षीय कान्हा सोनी निवासी रानी की मंडी, गोविंद नगर के तौर पर हुई थी। भाई के केस दर्ज कराने के बाद लोकल इंटेलिजेंस व साक्ष्य संकलन के आधार पर तीन लोगों के नाम प्रकाश में आए। राहुल निवासी अर्जुनपुरा डींग गेट, गोविंद नगर, मनीष उर्फ भांजा निवासी खतीसा, भगवंतपुर, हाथरस गेट, हाथरस और उदयवीर सिंह निवासी रदौई, बलदेव हाल पता मायापुरम, हाईवे। रविवार को इन तीनों को जन्मभूमि लिंक रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के किनारे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन वे कान्हा सोनी के साथ बैठकर नशे का सेवन कर रहे थे। इस दौरान विवाद हो गया था। इसके बाद तीनों ने मिलकर कान्हा की हत्या कर दी थी। चारों जन्मभूमि पर पंडागिरी करने के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आए थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय, एसएसआई सोहनवीर सिंह आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
