• Thu. Nov 26th, 2026

टैक्स के रूप में नगर निगम ने वसूले रिकाॅर्ड 22.22 करोड़

Byvijay.singhal1233

Apr 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने बीते वित्तीय वर्ष की वसूली में नया रिकाॅर्ड बनाया है। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले करीब सात करोड़ अधिक वसूली की है। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2022-23 में कर में 62 प्रतिशत व करेत्तर वसूली में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15.43 करोड़ की वसूली की गई थी। इस बार वसूली का यह आंकड़ा 22.23 करोड़ तक पहुंच गया है। नगर निगम के कर विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को गत वित्तीय वर्ष के मुकाबले अधिक कर व करेत्तर की वसूली की गई। कर के रूप में 1.94 करोड़ व 25.18 लाख करेत्तर के रूप प्राप्त हुआ। इस प्रकार अंतिम दिन 2.19 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.