हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में 45 वर्षीय महिला 8 बच्चों की माँ प्रेमी के साथ चली गई। जब कि शादी सात जन्मों का बंधन होती है और प्यार भगवान का साक्षात रूप, लेकिन इश्क का भूत न तो सात जन्मों का बंधन देखता और न परिवार का मान सम्मान। ऐसा एक मामला सामने आया है, जहां आठ बच्चों की मां अपने प्रेमी का हाथ थाम कर चली गई। उसे प्रेमी के साथ जाते हुए पति और बच्चे देखते रह गए। सुरीर क्षेत्र में एक गांव की 45 वर्षीय महिला के आठ बच्चे हैं। एक लड़की की शादी हो चुकी है। उसकी दिल्ली के एक युवक से आंखें लड़ गईं। डेढ़ महीने पहले महिला प्रेमी युवक के साथ चंपत हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को दिल्ली से बरामद कर लिया। पति और बच्चे मिलने के लिए थाने गए तो महिला ने अपनी कोख से जन्मे बच्चों से मुंह मोड़ लिया। पति पर आरोप लगाते हुए प्रेमी युवक के साथ ही रहने की जिद करने लगी। पुलिस ने न्यायालय में पेश किया तो महिला ने प्रेमी युवक के साथ रहने को बयान दिए। हरनौल मोड़ चौकी इंचार्ज सोहनपाल का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर महिला को उसके प्रेमी युवक के साथ भेज दिया है।
