• Sat. Nov 28th, 2026

वृंदावन में ई रिक्शा चालकों ने काटा हंगामा, गोल्फ कार्ट शुरू होने से आया रोजगार पर संकट

Byvijay.singhal1233

Jun 9, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बन चुके ई-रिक्शा चालकों की मनमानी अब पुलिस व प्रशासन पर भी भारी पड़ने लगी है। रमणरेती क्षेत्र में  गोल्फकार्ट की एंट्री और ई-रिक्शा के प्रतिबंध के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने हंगामा काट दिया। ऐसे में लगभग एक घंटे पूरे रास्ते पर वाहनों का जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने जाम खुलवाया। रमणरेती मार्ग स्थित वृंदावन शोध संस्थान के सामने यातायात पुलिस ने बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों की एंट्री इस्कान मंदिर की ओर प्रतिबंधित कर रखी है। जबकि इसी रास्ते से गोल्फकार्ट की आवाजाही लगातार हो रही है। ई-रिक्शा चालकों ने रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे बैरियर पर एंट्री को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया और ई-रिक्शा चालक दो महिलाएं गोल्फ कार्ट के सामने सड़क पर बैठ गईं। ऐसे में रास्ते में दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक पैदल राहगीर भी वाहनों के जाम से जूझते हुए मंदिरों को पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालकोें को हटाया। तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.