हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार के नजदीक पोतरा कुंड बैरियर पर रात की ड्यूटी में तैनात सिविल पुलिस व पीएसी के जवान ने दुकान पर किसी कार्य से खड़े हुए व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल के साथ अभद्रता एवं हाथपाई कर दी। व्यापारी नेता का आरोप है कि वह रविवार रात्रि 12:00 बजे पोतरा कुंड बैरियर पर स्थित पवन अग्रवाल की किराने की दुकान पर खड़े हुए थे। उस दौरान वहां एक पीएसी का सिपाही आया और जबरन दुकान बंद करने का दबाव बनाने लगा। इस पर उनके द्वारा पूछा गया कि ऐसा आपके पास कोई आदेश है। बस इसी बात से वह सिपाही आग बबूला होकर अभद्रता करने पर उतारू हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने उक्त सिपाही की भाषा का विरोध किया तो बैरियर पर तैनात एक अन्य पुलिसकर्मी द्वारा उनका मुंह दबोच कर धक्का दे दिया गया। इस घटना के बारे में रात्रि में ही एसपी सुरक्षा को अवगत करवा दिया गया था। जब संबंधित अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्होंने सिपाहियों से माफी मांगवा कर इस मामले को दबाने का प्रयास किया। सिपाहियों द्वारा की गई यह शर्मनाक घटना जब व्यापारियों के संज्ञान में सुबह आई तो व्यापारी आक्रोशित हो गए। कृष्ण जन्मस्थान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ हुई बैठक में इस घटना को असामान्य बताया और सभी व्यापारियों ने एक सुर में घटना का विरोध किया। बैठक में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई एवं बर्खास्तगी की मांग की। चेतावनी दी कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर समस्त व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
