हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में हरिवंश नगर स्थित आनंद भवन आश्रम में ब्रह्मलीन माता आनंद सरस्वती महाराज का अष्ट-दिवसीय द्वितीय पुण्यतिथि महोत्सव अत्यंत एवं धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गया है।महोत्सव का शुभारंभ गाजे-बाजे के मध्य निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।जिसमें श्रीहरिनाम संकीर्तन करते हुए सैकड़ों भक्त-श्रृद्धालु एवं पीत वस्त्र पहने महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर साथ चल रही थीं।इसके साथ ही प्रारंभ हुई सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ से प्रख्यात भागवताचार्य डॉ. रामदत्त मिश्र महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी में सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण का महात्म्य श्रवण कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनने से व्यक्ति के मन-बुद्धि का आध्यात्मिक विकास होता है।अन्य युगों में जहां मोक्ष की प्राप्ति करने के लिए जप-तप, हवन-यज्ञ एवं दान-पुण्य आदि करने पड़ते थे, वहीं कलयुग में श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनने मात्र से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के स्मरण करने मात्र से हमारे सभी पापों का नाश हो जाता है।साथ ही जीव को अनन्त पुण्यों की प्राप्ति होती है।इस दिव्यातिदिव्य ग्रंथ की अमृतमयी कथा को पान करने के लिए देवतागण भी लालायित रहते है।जब कि प्राणियों को इसका लाभ सहज ही में प्राप्त हो रहा है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मानव जीवन का कल्याण होता है और उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
महोत्सव में महंत स्वामी ब्रजानन्द सरस्वती महाराज, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, आचार्य यशोदानन्दन शास्त्री “लालजी”, महेश गौतम, मुरारी लाल कटारा, पुरुषोत्तम सच्चर “मनुजी” (पंजाब), शिवकुमार चौहान (दिल्ली), डॉ. राधाकांत शर्मा, प्रियांशु भारद्वाज, अमित दीक्षित , रोहित पहलवान, नितिन शास्त्री आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
