• Thu. Nov 26th, 2026

व्रन्दावन आने जाने बालो श्रद्धालुओं की सीसीटीवी से होगी की निगरानी

Byvijay.singhal1233

Dec 2, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की निगरानी सीसीटीवी से होगी। रास्तों पर सीसीटीवी लगाने के लिए 300 प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने प्रस्ताव तैयार किया है। वृंदावन के कुछ तिराहा और चौराहों के साथ परिक्रमा मार्ग के आधे हिस्से में सीसीटीवी हैं।मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग के एक हिस्से में यह काम किया था। कंंट्रोल रूम वृंदावन कोतवाली में बनाया गया। अब सभी जगह सीसीटीवी लगाने की योजना है। यमुना एक्सप्रेसवे से पानी गांव मार्ग पर वृंदावन तक सीसीटीवी लगाए जाएंगे। दिल्ली-आगरा हाईवे से जुड़े छटीकरा मार्ग, रामताल माग भी शामिल किया गया है । बिहारीजी मंदिर से जुड़े रास्तों पर भी सीसीटीवी लगने हैं। परिक्रमा मार्ग का अधूरा हिस्सा भी इस योजना में शामिल रहेगा।

7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.