हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के गांव अडींग में एक जनवरी को झगड़े में घायल युवक ने रविवार शाम जयपुर के एक हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजन सोमवार शाम पांच बजे एसएसपी आवास पहुंचे और शव को रखकर प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को देर शाम मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजन ने अंतिम संस्कार किया। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग में एक जनवरी को सुबह 11 बजे यादव मोहल्ले में कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर डीजे बज रहा था। अनुसूचित जाति का युवक देवेंद्र उर्फ बंटू वहां नाचने लगा। इसी बात को लेकर कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी, इससे वह घायल हो गया। परिजन ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार देर शाम युवक की मृत्यु हो गई। परिजन व भीम आर्मी के कार्यकर्ता शव को लेकर सोमवार शाम मथुरा आए और एसएसपी आवास के बाहर सड़क पर प्रदर्शन किया। थाना सदर बाजार व कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर शव को कब्जे में ले लिया। भाई विपिन ने गोवर्धन थाने में बलराम समेत पांच के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम गृह से शव घर आने के बाद परिजन मुकदमा दर्ज होने के बाद अंतिम संस्कार पर अड़ गए। पुलिस ने काफी समझाने के प्रयास किया परंतु परिजन नहीं माने। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि तहरीर पर बलराम यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
