• Fri. Sep 11th, 2026

कान्हा की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की जेब होगी ढीली, इनकम बढ़ाने के लिए निगम बढ़ाएगा पार्किंग शुल्क

ByVijay Singhal

Jan 8, 2024
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। कान्हा की नगरी में वाहनों का पार्किंग शुल्क महंगा हो जाएगा। अब तक प्रतिदिन के हिसाब से पार्किंग शुल्क लगता था, अब घंटों के हिसाब से वसूला जाएगा। नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए ऐसा करने जा रही है।बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास होने के बाद नगर निगम की नियमावली में संशोधन किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इस संबंध में गजट जारी किया जाएगा। इस पर आने वाली आपत्तियों का निस्तारण होगा और फिर अंतिम गजट जारी कर दिया जाएगा। नगर निगम में आय से अधिक खर्चा है। ऐसे में नगर आयुक्त शशांक चौधरी नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने की ओर काम कर रहे हैं। नगर निगम अपनी पार्किंग तैयार करा रही है, साथ ही गोशाला, कूड़ा से खाद बनाने के प्लांट लगा रही है। इससे नगर निगम की आय में वृद्धि भी हो रही है। नगर निगम ने अब पार्किंग शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले 50 वाहनों की पार्किंग से 20 हजार रुपये, 51 से 100 वाहनाें की पार्किंगों से 35 हजार रुपये,100 से 200 वाहनों की पार्किंग से 50 हजार रुपये, 200 से अधिक वाहन खड़ा करने की क्षमता वाले पार्किंग स्थल से एक लाख रुपये प्रतिवर्ष शुल्क लेती है। बीते दिनों बोर्ड की बैठक में निजी पार्किंग के लिए निर्धारित प्रतिवर्ष के शुल्क में भी वृद्धि संबंधी प्रस्ताव पास हो गया है।अब तक ट्रक, बस, मिनी बस, मेटाडोर, कैंटर से पार्किंग शुल्क 100 रुपये, कार, जीप, टैक्सी, सूमो आदि से 50 रुपये, टेंपो, थ्रीव्हीलर, ई रिक्शा से 30 रुपये, बाइक, स्कूटर से 10 रुपये और साइकिल से दो रुपये प्रतिदिन शुल्क लगता था। अब ये घंटे के हिसाब से लिया जाएगा। भारी वाहनों से पहले एक घंटे के 100 रुपये, चार घंटे के 200 रुपये और इसके बाद अतिरिक्त दो घंटे के 40 रुपये की दर से अतिरिक्त लिए जाएंगे। इसी तरह कार, जीप, टैक्सी, सूमो आदि से पहले एक घंटे के 30 रुपये, चार घंटे के 100 रुपये और 20 रुपये प्रति दो घंटे के अतिरिक्त लिए जाएंगे। इसी तरह टेंपो, थ्रीव्हीलर, ई रिक्शा से पहले एक घंटे के 20 रुपये, चार घंटे के 50 रुपये, प्रति दो घंटे के अतिरिक्त 10 रुपये लिए जाएंगे। इसी तरह बाइक, स्कूटर, साइकिल आदि से पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त ने कहा बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद पार्किंग उपविधि 2019-20 में संशोधन किया जाएगा। इसका गजट प्रकाशित होगा। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद नई दरें लागू हो जाएंगी। 

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed