हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में फायर सिस्टम लगाने के कार्य की गति धीमी चल रही है। लंबे समय बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। निरीक्षण के दौरान सीएमएस ने कार्य की गति बढ़ाने एवं गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश दिए। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. नीरज अग्रवाल ने अधीनस्थों के साथ अस्पताल परिसर में कराए जा रहे सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। विशेषकर फायर सिस्टम कार्य को चेक किया। इमरजेंसी के बाहर, अंदर, टैंक आदि के बारे में जानकारी की। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि से मोबाइल पर संपर्क साधा और निर्देशित किया कि फायर सिस्टम का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। अस्पताल में आग से बचाव के लिए अग्निशमन प्रणाली का होना अनिवार्य है, क्योंकि यहां मरीजों की सीमित गतिशीलता और संवेदनशील चिकित्सा उपकरणों के कारण जोखिम अधिक होता है। इसमें स्वचालित स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म और अग्निशामक यंत्र शामिल होते हैं। सीएमएस डा.नीरज अग्रवाल के अनुसार फायर सिस्टम का कार्य अंतिम चरणों में है। करीब 90 प्रतिशत कार्य हो गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
