• Fri. Jul 10th, 2026

वृंदावन के भक्तमाल कुंज आश्रम में आग, धुएं में फंसे श्रद्धालुओं ने खिड़कियां तोड़कर बचाई जान

ByVijay Singhal

Jul 10, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन की परिक्रमा मार्ग स्थित गऊघाट के भक्तमाल कुंज आश्रम में  दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राउंड फ्लोर पर लगे बिजली के मीटर बाक्स में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरा भवन धुएं से भर गया और ऊपरी मंजिलों पर ठहरे श्रद्धालुओं की सांसें थम गईं। मुख्य रास्ता धुएं से बंद होने पर कई श्रद्धालुओं ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। सूचना मिलते ही अग्निशमन, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन देखते ही देखते पूरे भवन में तीसरी मंजिल तक धुआं पहुंच गया। घबराए श्रद्धालु कमरों में फंस गए और चीख-पुकार मच गई। मुख्य प्रवेश और निकास मार्ग प्रभावित होने से ऊपरी मंजिलों पर ठहरे श्रद्धालु फंस गए। जान बचाने के लिए कई लोगों ने तो खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया। स्थानीय दुकानदारों ने बचाव अभियान में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद जांच में सामने आया कि आश्रम को नियमों की अनदेखी करते हुए गेस्ट हाउस की तरह संचालित किया जा रहा था। यहां श्रद्धालुओं से किराया लेकर कमरे दिए जा रहे थे, जबकि भवन में पर्याप्त अग्निशमन सुरक्षा इंतजाम नहीं मिले। पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। वृंदावन थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि अगर कोई लापरवाही सामने आती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.