• Thu. Nov 26th, 2026

श्रीकृष्ण काली पीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य संपन्न हुई शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति

Byvijay.singhal1233

Oct 24, 2023
Spread the love
वृन्दावन।गोपीनाथ बाज़ार स्थित श्रीकृष्ण काली पीठ में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डे(आईपीएस) के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सम्पन्न हुई।जिसमें सैकड़ों वैदज्ञ विप्रों एवं भक्तों व श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अत्यंत विधि विधान से अपनी आहुतियां दीं।साथ ही सैकड़ों कन्याओं-लांगुराओं का पूजन-अर्चन करके उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण करा कर उपहार वितरित किए गए।इस अवसर पर श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज ने मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डे(आईपीएस) का पटुका ओढ़ाकर एवं ठाकुरजी का चित्रपट भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज ने कहा कि वृन्दावन में कृष्णोपासना के अलावा मां दुर्गा की उपासना भी अत्यंत श्रद्धा के साथ की जाती है।इसका प्रमाण यहां आने भक्तों व श्रद्धालुओं की असंख्य संख्या स्वयं प्रगट करती है।
उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग व पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ श्रीधाम वृन्दावन का गौरव है।यह स्थान ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व का है।इस स्थान से तमाम प्रख्यात संत, धर्माचार्य व राजनेता जुड़े हैं।जिनकी  इस स्थान के प्रति अपार आस्था है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व प्रमुख समाजसेवी पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ वृन्दावन का अत्यंत प्राचीन धार्मिक स्थल है।यहां प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रों में विश्वकल्याणार्थ शतचंडी महायज्ञ आयोजित किया जाता है।जिसमें दूर-दराज के असंख्य भक्त श्रद्धालु अत्यंत श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ भाग लेते हैं।
महोत्सव में यूपी रत्न गोविन्द चित्रकार, पूर्व पालिकाध्यक्ष पण्डित मुकेश गौतम, भागवत प्रवक्ता यदुनंदनाचार्य महाराज, पण्डित योगेश द्विवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष पण्डित विनीत शर्मा, आदित्य आचार्य, भीमसेन अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद बनर्जी, वरिष्ठ पत्रकार सी.पी. सिंह सिकरवार, डॉ. राधाकांत शर्मा, युवराज वेदांताचार्य, पण्डित ईश्वरचंद्र रावत आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति विशेष रही।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.