• Thu. Nov 26th, 2026

आम के बंगले में विराजित हुए ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल महाराज

Byvijay.singhal1233

Jun 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृन्दावन।सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में चल रही ग्रीष्मकालीन सेवा के अन्तर्गत मंदिर की प्रधान सेवायत आचार्या श्रीमती तरुलता गोस्वामी (मां गुसाई) के पावन सान्निध्य में विशेष फूलों एवं आम का भव्य बंगला बनाया गया।जिसमें ठाकुर विग्रहों को विराजित किया गया।साथ ही मंदिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज के द्वारा उनकी विशेष आरती की गई।
वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज ने बताया है कि श्रीधाम वृन्दावन के प्राचीन सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में ग्रीष्म ऋतु में ग्रीष्मकालीन सेवा की जाती है। जिसमें ठाकुर विग्रहों को गरमी से बचाने के लिए शीतलता प्रदान की जाती है। इसी के अंतर्गत कुशल कारीगरों द्वारा रत्नागिरी (महाराष्ट्र) के हापुज आम व विशेष फूलों का भव्य बंगला बनाया गया।
मंदिर के सेवायत आचार्य पूर्णचन्द्र गोस्वामी महाराज ने कहा कि ये विशेष ग्रीष्मकालीन सेवा 4 अगस्त तक आयोजित की जायेगी।इस विशेष सेवा में दिन प्रतिदिन नाना प्रकार के विशेष फूल बंगला बन रहे हैं।साथ ही ठाकुरजी को विशेष सेवा में नित्य शीतल भोग के साथ-साथ छप्पन भोग आदि निवेदित किए जा रहे हैं। इसके अलावा दैनिक संत, वैष्णव,बृजवासी सेवा भी की जा रही है।
मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज ने कहा कि ग्रीष्मकालीन सेवा के अन्तर्गत देश-विदेश से आए असंख्य भक्तों-श्रद्धालुओं ने ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल देवजू महाराज के दर्शन किए।साथ ही मंदिर की चार परिक्रमा भी की।ज्ञात हो कि श्रीराधा दामोदर मंदिर की चार परिक्रमा करने से गिरिराज गोवर्धन की सप्त कोसीय परिक्रमा करने का फल प्राप्त होता है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.