• Mon. Aug 3rd, 2026

कमल पुष्प के आकार में सजे फूल बंगले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी

ByVijay Singhal

Aug 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज ने रविवार को कमल पुष्प के आकार में सजे भव्य फूल बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। रंग-बिरंगे पुष्पों से सुसज्जित आराध्य के अलौकिक शृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जैसे ही मंदिर के पट खुले मंदिर परिसर बांकेबिहारी लाल की जय से गुंजाएमान हाे उठा। सुबह से मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते मंदिर की ओर आने वाले सभी प्रमुख मार्ग और संकरी गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भर गईं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने चरणबद्ध तरीके से दर्शन कराए। मंदिर में रेलिंग लगी होने से दर्शन में श्रद्धाुओं को आसानी रही। वहीं आने जाने वाले मार्गों पर भीड़ लगातार बढ़ने पर पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर के प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई ताकि अव्यवस्था की स्थिति न बने। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराते रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.