• Mon. Aug 3rd, 2026

प्लॉट दिलाने के नाम पर 11.91 लाख की ठगी, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

ByVijay Singhal

Aug 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में प्लॉट दिलाने के नाम पर 11.91 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना जैत पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले वृंदावन में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर किस्तों में लाखों रुपये ले लिए। इसके बाद प्लॉट का बैनामा कराने के बजाय दूसरा प्लॉट देने का बहाना बनाकर और रुपये वसूल लिए। बाद में न तो प्लॉट दिया और न ही रकम लौटाई। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। नई दिल्ली के पंजाबी बाग एक्सटेंशन निवासी आरती कुमारी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह केंद्र सरकार के विभाग में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। भगवान श्रीकृष्ण में आस्था होने के कारण वह वृंदावन में अपना एक आवास बनाना चाहती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात देव सिटी निवासी रणछोर दास से हुई। उसने स्वयं को श्रीश्याम सुंदर होम्स का संचालक बताते हुए केवल कृष्ण भक्तों को प्लॉट उपलब्ध कराने का दावा किया। शिकायत के अनुसार 16 जुलाई 2023 को रणछोर दास उन्हें एक भूखंड पर ले गया और 100 वर्ग गज का प्लॉट दिखाया। इसकी कीमत 12,800 रुपये प्रति वर्ग गज बताई गई। उसी दिन बुकिंग के नाम पर फोनपे के माध्यम से 51 हजार रुपये लिए गए और रसीद भी दी गई। आरोप है कि इसके बाद अन्य तारीखों में भी पीड़िता ने आरोपी को रुपयों का भुगतान किया। पूरी धनराशि श्रीश्याम सुंदर होम्स के खाते में जमा कराई गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.