हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिले में 5 अगस्त से मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कैंप 5 अगस्त से शुरू होकर 1 सितंबर 2026 तक चलेंगे। मुख्य ब्लॉक संसाधन केंद्रों बल्देव में (5 अगस्त), राया (6 अगस्त), मथुरा (8 अगस्त), मांट, नौहझील, गोवर्धन, छाता, चौमुहा, नंदगांव, फरह और यूईआरसी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा पीएम श्री योजना के तहत भी विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं। कैंप में आने से पूर्व स्वावलंबन पोर्टल पर लाभार्थी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, अन्यथा यूडीआईडी कार्ड जारी नहीं होगा। बच्चों की दिव्यांगता दर्शाती पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति और पोर्टल रजिस्ट्रेशन की रसीद लाना अनिवार्य है। स्क्रीनिंग के बाद प्रमाण पत्रों का विवरण प्रेरणा ऐप व पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
