• Thu. Nov 26th, 2026

गुरु पूर्णिमा के लिए मंदिर की गाइडलाइन जारी; बीमार, बच्चे व बुजुर्ग भीड़ में आने से बचें

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। भीड़ का दबाव बढ़ने से व्यवस्थाएं तो ध्वस्त हो ही रही हैं। श्रद्धालुओं को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरु पूर्णिमा पर्व पर देशभर के श्रद्धालु गोवर्धन और वृंदावन आएंगे। ऐसे में मंदिर प्रबंधन ने देश भर के श्रद्धालुओं के लिए गाइड लाइन जारी कर भक्तों से भीड़ का हिस्सा न बनने की अपील की है। मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि गुरुपूर्णिमा पर भीड़ का आकलन करने के बाद ही श्रद्धालु दर्शन के लिए आएं। बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को मंदिर लाने से बचें। पुलिस द्वारा तय रूट प्लान के अनुसार ही श्रद्धालु एंट्री पाइंटों पर जूते उतारकर आएं। जूता उतारने की व्यवस्था मंदिर के आसपास नहीं है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर जारी गाइड लाइन का श्रद्धालु पालन कर व्यवस्था में सहयोग दें। मंदिर के अंदर ठहराव न करें, दर्शन कर बाहर निकलें।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.