हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को मशाल जुलूस निकालकर सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। राइट टू एजुकेशन (आरटीई) लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) थोपे जाने पर विरोध जताया। मशाल जुलूस सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से शुरु हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ होली गेट पर संपन्न हुआ। हाथों में जलतीं मशालें और मोमबत्तियां थामे शिक्षकों के चेहरे पर आक्रोश दिखाई दे रहा था। आंदोलन में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, महिला शिक्षक मोर्चा और यूटा सहित करीब आधा दर्जन से अधिक संगठनों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कृष्ण सारस्वत और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने कहा कि इस काले कानून को निरस्त किया जाए। जुलूस में बलदेव, फरह, राया, नौहझील और नंदगांव जैसे सुदूर ग्रामीण अंचलों से भी शिक्षक पहुंचे। इस दौरान सुधीर सोलंकी, जितेंद्र जोशी, जयपाल सिंह, रेनू राना, शिखा मिश्रा, श्रद्धा गौतम, सुशीला सिंह आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
