हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक मिठाई निर्माणशाला पर छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान डोडा बर्फी सहित करीब 1.27 लाख रुपये की खाद्य सामग्री सील की। पेड़ा भी नष्ट कराया गया। विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को टीम ने जयसिंहपुरा और राजपुर बांगर समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने यहां से डोडा बर्फी और अंगूरी आटा समेत अन्य पदार्थों के चार नमूने लिए। एक निर्माणशाला से लगभग 97 किलोग्राम डोडा बर्फी, 17 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 750 किलोग्राम चीनी, 500 किलोग्राम सूजी और 200 किलोग्राम अंगूरी आटा सील किया गया। 12 किलोग्राम दूषित पेड़ा भी नष्ट कराया है। इस सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1.27 लाख रुपये है। नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
