हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक मास में दीपदान के नाम पर श्रद्धालुओं से ऑनलाइन धन की मांग करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। गत दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्टर जारी हुआ था। इसमें कार्तिक मास में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तुलसी पूजन और दीपदान के नाम परदीपदान के नाम पर देवी-देवताओं की कृपा व राजसी सुख प्राप्ति का लालच देकर श्रद्धालुओं से नाम और गोत्र लिखकर पैसे भेजने को कहा जा रहा था। इसके लिए मोबाइल नंबर और एक यूपीआई आईडी जारी की गई थी। इस वायरल पोस्ट की खबर को हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने मामले की जांच की और मंदिर के सेवायत सुमित गोस्वामी से भी जानकारी ली। इसमें स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा यह कार्य न केवल मंदिर की पवित्रता और मर्यादा के विरुद्ध है बल्कि इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंची है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। वायरल पोस्ट, मोबाइल नंबर और यूपीआई के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। अभी तक वायरल क्यूआर कोड के जरिये कितना धन दीपदान के नाम पर श्रद्धालुओं से लिया गया, इसकी जांच की जा रही है।
7455095736
बांके बिहारी दीपदान के नाम पर मांग रहा था पैसा, गिरफ्तार किया अजित चौधरी
