हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया । इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता, भाईचारे एवं सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग, समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं अदम्य साहस का प्रतीक रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश के समक्ष सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक विभिन्न देशी रियासतों का भारतीय संघ में एकीकरण करना था। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार सिंह, आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
