हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सबीम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मथुरा जनपद के बेसिक एवं माध्यमिक और उच्च शिक्षा से जुड़े हुए दो सौ से ज्यादा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में सभी सम्मानित शिक्षकों को पटुका प्रमाण पत्र व श्रीमद्भभगवद गीता भेंट किये गए। कार्यक्रम में सर्प्रथम कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित श्याम सुंदर शर्मा, मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश एवं प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने सर्वपल्ली डॉ एस राधाकृष्णन, मां सरस्वती व बाबू शिवनाथ जी के चित्रों पर माल्यार्पन व दीप प्रज्वलन किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदानों की भूरी भूरी प्रसंशा की, वंही प्रदेश सरकार के शिक्षकों और शिक्षा के प्रति किये गए कार्यो की चर्चा की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है सृजन उसकी गोद मे फलता है। शिक्षा को गुणात्मक बनाने के साथ ही उसे सर्वसुलभ भी बनाएं। प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने कहा कि वर्तमान में शिक्षको के सामने दोहरी चुनोती है। एक ओर उसे छात्रों को बेहतर तरीके से शिक्षित कर राष्ट्र निर्माता बनाना है, वंही दूसरी ओर स्वयं के प्रति समाज मे फैली भ्रांतिया को भी दूर करना है। राष्ट्र गान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में डॉ उमेश चन्द्र शर्मा ,डॉ अशोक कौशिक , डॉ आर पी गौतम, डॉ निरंजन प्रसाद शर्मा एवं महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ एस के सिंह ,डॉ बरखा अग्रवाल ,डॉ उमा रानी , डॉ. एस के राय,डॉ खुशवंत सिंह, डॉ मुकेश शर्मा, डॉ. अशोक गोला, डॉ.मधु त्यागी , डॉ विद्योत्मा, डॉ. ए पी सिंह,डॉ राजनाथ सिंह,डॉ प्रवीण शर्मा, डॉ सतनाम अरोरा,डॉ नीलेश पांडेय, डॉ रवीश शर्मा, डॉ वी पी राय, डॉ बी के गोस्वामी, डॉ संध्या अग्रवाल, डॉ आनंद त्रिपाठी,डॉ यू के त्रिपाठी ,डॉ मयूर कौशिक,डॉ सुनीता शर्मा, डॉ रुचि अग्रवाल, डॉ रेखा राय ,डॉ रश्मी अग्रवाल, डॉ प्रकृति उपाध्याय, डॉ ऋतु साहनी,डॉ. ए के श्रीवास्तव,डॉ. रुद्राक्ष,श्री सत्यप्रकाश, श्री सत्येंद्र त्रिपाठी, श्री शांतनु, श्री अंकुश, श्री वरीश वघेला,श्री काश देव शर्मा,डॉ. तरुणा मोहिनानी, डॉ सीमा यादव,डॉ. रेखा राय,श्री पंकज पाठक,सोनू ठाकुर,प्रदीप, डॉ बृजेश बंसल,लेखाकार जी के यादव, वरिष्ठ लिपिक रामकिशन एवं नीरज कुमार सिंह,पंकज अग्रवाल,गीतम, संजय द्विवेदी, गोविंद,अमित,रविन्द्र,बीनू,अमर सिंह आदि उपस्थित रहे ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
