• Mon. Jul 6th, 2026

जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायतो का किया निरीक्षण

ByVijay Singhal

Sep 6, 2023
Spread the love
साफ-सफाई व्यवस्थाओं को लेकर दिये दिशा निर्देश।
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने विकास खण्ड मांट की पांच ग्राम पंचायत जाबरा, नगला हिमांयू,पानीगांव ढहरूआ और किनारई का औचक निरीक्षण किया,जिसमें कमियां मिलने ग्राम प्रधान व सचिव दिशा निर्देश दिये। शासन से आये निर्देशो के आदेश पर बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी द्वारा विकास खण्ड मांट की ग्राम पंचायत जाबरा,नगला हिमांयू,पानीगांव ढहरूआ और किनारई में औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई,सामुदायिक शौचालय, पंचायत एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए विकास कार्य देखें। किसी भी सामुदायिक शौचालय पर उपस्थिति पंजिका जन प्रयोग रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर आदि नहीं मिले।
ग्राम सचिवालय पर रोस्टर लिखना अनिवार्य है साथ ही प्रत्येक ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायक, सचिव ,सफाई कर्मचारी का उपस्थिति रजिस्टर, भ्रमण रजिस्टर एवं शिकायत पंजिका तैयार किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए आयुक्त महोदय ने सख्त निर्देश दिए हैं। किसी भी ग्राम पंचायत में यह नहीं पाया गया।
उक्त पांचों पंचायत के सचिव और प्रधान को निर्देशित किया गया है कि अगले पांच दिवस में समस्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। जावरा ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया जा रहे ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य में गुणवत्ता की शिकायत पाई गई । ग्राम पंचायत जाबरा में पंचायत घर में स्थित होम्योपैथी अस्पताल को तत्काल से हटाने को कहा। पानीगांव और ढहरूआ में सड़क किनारे हो रही गंदगी को साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राजेश सोलंकी,एडीओ पंचायत दिग्विजय सिंह,राकेश चौधरी, अनुज चौधरी, रवि प्रधान,पिंकी चौधरी,पूरन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.