• Tue. Jul 21st, 2026

राधाकुंड में हाउस अरेस्ट से मुक्त किए गए स्वामी सच्चिदानंद महाराज

ByVijay Singhal

Jul 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मुक्ति के लिए कारसेवा का आह्वान करने वाले स्वामी सच्चिदानंद महाराज को हाउस अरेस्ट से मुक्त कर दिया है।  9 अगस्त को कारसेवा का आहान किया था। इससे प्रशासन हरकत में आ गया और स्वामी सच्चिदानंद महाराज को पहले कानूनी नोटिस दिया। इसके बाद 14 जुलाई की मध्यरात्रि में आश्रम पर पुलिस तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। हरिद्वार के भूपतवाला आश्रम के महंत भास्करानंद ने स्वामी सच्चिदानंद महाराज के हाउस अरेस्ट पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी थी। प्रशासन ने सोमवार को आश्रम पर तैनात पुलिस को हटा कर स्वामी सच्चिदानंद महाराज को मुक्त कर दिया है। इसके बाद सच्चिदानंद महाराज ने कारसेवा के लिए लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की मुक्ति के लिए 9 अगस्त को कारसेवा का आह्वान किया गया है। थाना गोवर्धन पुलिस ने उच्चाधिकारियों को गलत रिपोर्ट देकर हाउस अरेस्ट कर दिया था। एसएसपी के संज्ञान में मामला आते ही हाउस अरेस्ट से मुक्त कर दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.