हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार टप्पेबाज प्लाईबोर्ड व्यापारी के तीन कर्मचारियों की कार से 25 लाख रुपये ले गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिम्स अस्पताल के पास पीछे से आए अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने कार को रुकवा लिया। बाइक सवार टप्पेबाजों ने कार सवार कर्मचारियों से कहा कि वाहन से तेल गिर रहा है। इस पर चालक रमेश कार से नीचे उतरे और बोनट खोलकर जांच करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो टप्पेबाजों में से एक ने कार में आगे की सीट पर रखा 25 लाख रुपये से भरा बैग निकाला और बाइक पर सवार होकर भाग गए। किसी राहगीर ने कर्मचारियों को टप्पेबाजों द्वारा कार से बैग लेकर भागने की जानकारी दी तो कर्मचारी घबरा गए। उन्होंने शोर मचाते हुए टप्पेबाजों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार राधावैली कॉलोनी की ओर भाग गए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के खुलासे में एसओजी, सर्विलांस व थाने की टीम को लगाया गया है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
