हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में जमीनों के नए सर्किल रेट की सूची एक सितंबर को जारी होगी। नई सर्किल रेट लागू करने के लिए जमीनों का सर्वे शुरू हो गया है। जिन कृषि भूमि पर प्लाॅटिंग, अपार्टमेंट, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बने हैं, अव्वल तो उनका चिन्हांकन किया जा रहा है। इसके अलावा एमवीडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी जैसी संस्थाओं ने जहां नई रोड बनाई हैं, उक्त इलाकों की जमीनों का सर्वे किया जा रहा है, ताकि इन इलाकों में सुविधाओं के हिसाब से नई सर्किल रेट लागू कर शासन को अच्छा राजस्व स्टांप ड्यूटी के तौर पर दिलाया जा सके। स्टांप एवं पंजीयन विभाग के साथ राजस्व की टीम इस सर्वे को कर रही है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने पिछले दिनों इस संबंध में बैठक भी की थी। उन्होंने आदेश दिया था कि नई सर्किल दर सूची को इस हिसाब से तैयार किया जाए, जिससे लोग जमीन, मकान, दुकान, फ्लैट खरीदने को प्रेरित हों। उन पर अधिक स्टांप ड्यूटी का भार भी न पड़े। 2023 में लागू दरों में 4 साल बाद जमीनों के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। उस वक्त व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, एकल दुकानों की दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इस बार इनमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं, शहर के अधिकांश हिस्सों में पुरानी सर्किल रेट ही जारी रह सकती है। सिर्फ जैंत में हाईवे किनारे, वृंदावन व शहर में डेम्पियर नगर, चंदनवन, हाईवे किनारे की जमीनों के दाम बढ़ने के आसार हैं। स्टांप एवं पंजीयन विभाग के अनुसार शहर और देहात में आवासीय, व्यावसायिक जमीनों के दाम अलग-अलग तय किए जाते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में विकास के हिसाब से 10 से 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाई जाती हैं। इसके लागू होते ही जमीन खरीद के समय इसी सर्किल रेट के आधार पर रसीद शुल्क और स्टांप शुल्क देय होता है। जमीन की कीमत भी उसके आकार के हिसाब से इसी सर्किल रेट के आधार पर तय की जाती है। जिला प्रशासन की ओर से नई सर्किल रेट की अनंतिम सूची जारी की जाती है। इस पर तय तिथि तक आपत्तियां ली जाती हैं। आपत्तियों के निस्तारण उपरांत नई दरों को प्रभावी किया जाता है। कई बार आपत्तियों के हिसाब से प्रस्तावित दरों को कम भी कर दिया जाता है।
अजय कुमार त्रिपाठी, सब रजिस्ट्रार, स्टांप एवं पंजीयन विभाग ने बताया, जमीनों के सर्किल रेट के संबंध में जल्द बैठक हो चुकी है। जमीनों का सर्वे किया जा रहा है। एक सितंबर से नई सर्किल रेट लागू होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
