• Sun. May 10th, 2026

थाना मगोर्रा अंतर्गत किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Aug 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मगोर्रा के एक गांव में घर में अकेली पाकर 2 अगस्त को युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान किशोरी के मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया। इसके बाद 6 अगस्त को रास्ते में शाम के वक्त पीड़ित किशोरी से छेड़छाड़ भी की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसे तलाश रही है। फोरेंसिक टीम भी शुक्रवार को घटनास्थल पर जांच करने पहुंची। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 2 अगस्त की दोपहर हुई घटना के वक्त परिजन घर पर नहीं थे। तभी युवक आया और जबरन उसे खींचकर ले गया। घटना के परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.