हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 16 खाद्य विक्रेताओें के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं। पूर्व में धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया था। खाद्य सचल दल के सदस्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह द्वारा वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के निकट स्थित मिठाइयों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। अनियमितताओं के लिए दिए गए नोटिस का जवाब न देने और खाद्य सुरक्षा विभाग के आदेशों की अवहेलना करने के लिए 16 खाद्य प्रतिष्ठानों नवनीत गोपाल मिष्ठान भंडार (प्रो. नीलेश), पप्पू भईया पेड़े वाले (प्रो. पंकज अग्रवाल), शिवम स्वीट्स (प्रो. अनदीप कुमार) अग्रवाल मिष्ठान भंडार (प्रो. हर्षित अग्रवाल), गिर्राज मिष्ठान भंडार (प्रो. नीरज कुमार), कृष्णा पेड़े वाले (प्रो. मनोज कुमार), बृजवासी पेड़े वाला (प्रो. पुरुषोत्तम दास अग्रवाल), श्री हरिदास मिष्ठान भंडार (प्रो. सतीश चन्द्र वार्ष्णेय), सारस्वत पेड़ा प्रसाद वाले (प्रो. रिषभ सारस्वत), ओमी बृजवासी मिष्ठान भंडार (प्रो ओम प्रकाश विश्नोई के खिलाफ वाद दायर किया गया। टनाटन बृजवासी पेड़ा लस्सी वाले (प्रो. मुन्ना लाल), गिर्राज जी पेड़े वाले (प्रो. भगवान सिंह), गोपीचन्द पेड़े वाले (प्रो. गोपीचन्द),गिर्राज जी पेड़े वाले (प्रो. बिहारी लाल चौहान) ,गोपाल जी पेड़े वाले (प्रदीप शर्मा),पंडित जी पेड़े वाले (प्रो. हेमन्त), दिनेश गर्ग के विरूद्ध एफएसएस एक्ट 2006 विनियम 2011 की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करते हुए न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
