हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के जवाहर बाग में बनने जा रहा श्रीकृष्णा लोक में सब कुछ होगा। यहां श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर बाल लीला, राक्षसों का अंत और महाभारत काल के भी अंश नजर आएंगे। यह मेटल और अन्य वेस्ट सामान से एक वर्ष में बनकर तैयार होगा।इसे पर्यटन के नक्शे पर भी चमकाया जाएगा। 500 कलाकार और मजूदर श्रीकृष्ण लोक को संवारेंगे। श्रीकृष्ण लोक में सब कुछ भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा होगा। इसमें रासलीला के साथ कान्हा के बचपन से लेकर युवावस्था तक के सब कुछ होगा।इसे नोएडा की कंपनी तैयार करेगी। कंपनी इसे मेटल, पत्थर एवं अन्य वेस्ट सामान से तैयार करेगी। इसमें 15 सीनियर कलाकार, पांच जूनियर कलाकार, 200 कारीगर, आर्किटेक्ट, भूमि की डिजाइन आर्किटेक्ट बनाएंगे। वहीं 250 मजदूर इसमें लगाए जाएंगे। ये ब्रज में आकर्षण का केंद्र बनेगा। प्रशासन की मंशा है कि इसके बनने के बाद वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रमुख मंदिरों एवं आसपास के प्रमुख मार्ग पर बड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे। देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां का भ्रमण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आवागमन के लिए छोटे वाहन भी चलाए जाएंगे। प्रशासन की मंशा है कि इसे पर्यटन के नक्शा पर चमकाया जाएगा। इससे नगर निगम की आय भी होगी। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में दर्शाया जाएगा। इसमें वासुदेव उन्हें गोकुल ले जाते दिखेंगे। यमुना से ले जाते हुए का दृश्य भी होगा। बाल लीलाएं होंगी। पूतना वध, शकटासुर वध, बवंडर का अंत, मुख में संपूर्ण ब्रह्मांड, दामोदर लीला, माखन चोरी, वकासुर वध, वत्सासुर वध, अघासुर वध, ब्रह्माजी की लीला व घमंड तोड़ने, चाक लीला, धेनुकासुर वध, कालियानाग मर्दन, गोपी लीला, रासलीला, राधा-कृष्ण प्रेम की झलक होगी।राक्षसी केशी का उद्दार, अरिष्टासुर का वध, गोवर्धन पर्वत, धनुष भंग, राजा हाथी का वध, मलयुद्ध, कंस का वध, जरासंघ से युद्ध, कुब्जा माली-कृष्ण, द्वारका शहर, रुक्मिणी-कृष्ण होली, ऋषि दुर्वासा के साथ भेंट, द्रोपदी का चीर हरण, गीता उपदेश का सजीव हाल नजर आएगा। श्रीकृष्णा लोक में वृंदावन थीम का दृश्य होगा। इसमें वन व जानवर नजर आएंगे। बांसुरी की आकृति, रथ सवारी, मोर झूला, यमुनाजी की सवारी, गोवर्धन पर्वत खेल संरचना, कृष्ण सेल्फी प्वाइंट, कृष्ण कहानी भी होंगी।
