हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आपस में छींटाकशी करना दो लोगों को भारी पड़ गया। एसएसपी के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ने दोनों को शांतिभंग में पाबंद किया है।सोमवार को एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय कार्यालय में बैठकर लोगों की शिकायत सुन रहे थे। तभी मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव लोरियापट्टी निवासी भूरा और अतर सिंह एसएसपी कार्यालय पहुंचे। दोनों एसएसपी से एक-दूसरे की शिकायत कर रहे थे और एक-दूसरे के खिलाफ फर्जी मुकदमे लगाने का आरोप लगा रहे थे। एसएसपी ने दोनों के प्रार्थनापत्रों को लिया और जांच के लिए भेज दिया। इधर, दोनों बाहर आए और एक-दूसरे पर छींटाकशी करने लगे। थोड़ी ही देर में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। एसएसपी को पता चला तो उन्होंने तत्काल सदर थाना प्रभारी निरीक्षक को बुलाया और दोनों को थाने ले जाने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने भूरा और अतर सिंह को शांतिभंग में पाबंद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि भूरा वर्तमान प्रधान का समर्थक है तथा अतर सिंह पूर्व प्रधान का समर्थक है। दोनों ने एक-दूसरे पर मुकदमे लगा रखे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
