• Tue. Jun 30th, 2026

राया थाना क्षेत्र के गांव नगला विजय से दो दिन पूर्व लापता बालक का शव नहर में मिला

ByVijay Singhal

May 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र के गांव नगला विजय से दो दिन पूर्व लापता बालक का शव नहर में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव नगला विजय निवासी मोहन सिंह का बेटा अजय 7 वर्ष शनिवार की शाम से गायब था। बताया गया की मोहन मजदूरी करने गया और पत्नी दवा लेने राया चली गयी। अजय और बड़ा भाई नैतिक घर पर रह गये थे। थोड़ी देर बाद अजय घर से चला गया। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन को चिंता हुई और पुलिस को सूचना दी। थाना राया में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। सोमवार की दोपहर गांव के लड़के मांट ब्रांच गंग नहर में नहा रहे थे। नगला तुलसी के सामने बालक का शव पानी में देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर मौके पर पहुंचे और शव को बहार निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की बालक के गायब होने के संबंध थाना राया पर मुकदमा दर्ज है। बालक दिमागी रूप से कमजोर था और नहर मेंं नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में चला गया होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.