हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यार्थियों की सोमवार को अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा जिले में चार केंद्रों पर हुई। विद्यार्थी परीक्षा देकर जब केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर खुशी थी। जिले में आईएससी (12वीं) के कुल 118 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा में सभी उपस्थित रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र से बाहर आकर छात्र-छात्राओं ने सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। विद्यार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा के प्रश्न सही थे। न तो ज्यादा मुश्किल और न ही ज्यादा आसान। नकल रोकने के उद्देश्य से परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित की जा रही हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
