हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने महावन और मांट तहसील अंतर्गत नगर पंचायतों के स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान स्थलों को भी देखा। कहा कि स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित रखें। तहसील मांट के श्री ब्रज आदर्श इंटर काॅलेज में नगर पंचायत राया व बाजना और महावन के ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल में गोकुल, बलदेव तथा महावन नगर पंचायतों के स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सुरक्षा का विशेष ध्यान देते हुए सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करें। बूथों पर जाकर स्वयं निरीक्षण कर लें यदि कहीं कोई कमी मिलती है तो उप जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाते हुए निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव एक नया अनुभव देता है। चुनाव में जितना अच्छा समन्वय होगा उतना ही सफल चुनाव होता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्कूल, स्ट्रांग रूम, पेयजल, शौचालय बैरिकैडिंग, बैरियर सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और निरंतर निगरानी रखने को कहा। कहा कि सभी स्ट्रांग रूमों पर सीलिंग, शार्ट सर्किट, खिड़कियां, दरवाजे आदि की गहना से जांच कर लेें। परिसर की बैरिकेडिंग मजबूत एवं सुरक्षित हो। सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने प्वाइंट टू प्वाइंट डयूटी एवं रोस्टर बनाते हुए सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति करने को कहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडेय, उप जिलाधिकारी मांट इंद्र नंदन सिंह, डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता, आदेश कुमार, उपायुक्त मनरेगा दुष्यंत सिंह, उप जिलाधिकारी महावन नीलम श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी, डीआइओएस भास्कर मिश्र आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
