• Mon. Jun 29th, 2026

बिट्टू का साथ देने वाले चार पीसीसी सदस्यों को नोटिस

ByVijay Singhal

Apr 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राज्य निर्वाचन आयोग से कांग्रेस का चुनाव चिह्न हासिल कर कांग्रेस से समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार रावत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू का साथ देने वालों पर कांग्रेस आलाकमान ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार पीसीसी सदस्यों को नाेटिस भेजा है और कहा है कि समय रहते जवाब नहीं देने पर निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय को पार्टी पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। उनके द्वारा निर्वाचन आयोग के जरिए पार्टी का सिंबल हासिल कर अपने चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में उनका साथ दे रहे कांग्रेसियों को उनसे दूर करने के लिए पार्टी ने चार पीसीसी सदस्यों को नोटिस दिए हैं। इनमें पीसीसी सदस्य अशोक सिह चकलेश्वर, भोला यादव, दिनेश मौर्या और अब्दुल जब्बार शामिल हैं।जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि अभी कई और कांग्रेसियों को चिंन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मथुरा। निर्दलीय प्रत्याशी राज कुमार रावत को भले ही कांग्रेस का समर्थन हो परंतु उनका चुनाव चिह्न जीप है। चुनाव में उनका साथ देने के लिए मंगलवार से बड़े कांग्रेसी नेताओं को आना शुरू हो जाएगा। मुस्लिम वोटों को लुभाने के लिए सलमान खुर्शीद और प्रमोद कृष्णन आएंगे। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि मुस्लिम बस्ती में स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में जनसभा होगी, जिसमें दोनों नेता शाम 5 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.