• Sat. Jun 13th, 2026

जिला अस्पताल में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सफाईकर्मी की हड़ताल

ByVijay Singhal

Jun 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए।सफाईकर्मियों द्वारा अचानक कार्य बहिष्कार किए जाने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई और मरीजों तथा तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाईकर्मियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन ठेकेदार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रहा है। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते अस्पताल परिसर, वार्डों और अन्य स्थानों पर नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. नीरज अग्रवाल ने सफाईकर्मियों एवं ठेकेदार से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास किया। वहीं अस्पताल के नियमित सफाई कर्मियों से सफाई कराई जा रही है ताकि मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.