हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैत अंतर्गत चारधाम छटीकरा पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा शशांक कौशिक पर गंभीर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उन्होंने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को साथ रखकर मंदिर के गेट पर फूलमाला बेचने वालों से महीना 15 हजार रुपये की वसूली कर रहे थे। थाना जैत की छटीकरा चौकी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को स्थानीय विक्रेताओं से पैसों की अवैध मांग करने ,अवैध पार्किंग चलाने और इस काम के लिए अपने पूर्व तैनाती के जनपद अलीगढ से आपराधिक इतिहास वाले 02 व्यक्तियों को बुलाकर अवैध बसूली कराने की विक्रेताओं की शिकायत पर जांच की गई तो आरोपों की पुष्टि होने के बाद मुकदमा वादी की तहरीर के आधार पर थाना जैत पर मु0अ0सं0-426/26 धारा 308(2)/351(3) बीएनएस व 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया है जिसमें अभियुक्त सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है और फरार चल रहे उन 02 बाहरी व्यक्तियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार के दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ गिरफ्तारी के साथ-साथ कठोरतम विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
