हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैत पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, बिना नंबर की स्कॉर्पियो तथा ट्रांसफार्मर चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी जैत माइनर बंबे के रास्ते रामताल रोड की ओर जा रहे हैं और किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रात करीब 11:05 बजे घेराबंदी की। आरोप है कि पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनिल उर्फ पुष्पेंद्र (28) निवासी कोटरा भदान, थाना नगला खंगर, फिरोजाबाद के बाएं पैर तथा योगेश उर्फ टीपू (29) निवासी लवकुश नगर, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद के दाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो कार, ट्रांसफार्मर के नट-बोल्ट, प्लेटें, रस्सा और ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना जैत और थाना जमुनापार क्षेत्र में दर्ज ट्रांसफार्मर चोरी के मामलों में वांछित चल रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल वृंदावन भेजा गया है। आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
