• Sun. May 17th, 2026

रास्ते में पशु बांधने को लेकर हुआ पथराव

ByVijay Singhal

Feb 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली के कृष्ण विहार कॉलोनी में रास्ते में पशु बांधने को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। गाली-गलौज से शुरू हुई बात पथराव तक पहुंच गई। पथराव से कॉलोनी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पथराव करने वाले का शांतिभंग में पाबंद किया है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि बीएसए कॉलेज चौकी क्षेत्र स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में योगेश अग्रवाल और करन सिंह पड़ोसी हैं। करन सिंह रास्ते में पशुओं को बांध देते हैं। इसके कारण गंदगी रहती है। इसको लेकर पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद हो चुका है। नगर निगम की टीम कई बार करन के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुकी है। शनिवार को योगेश कुमार ने पुनः करन से पशुओं को रास्ते में न बांधने को कहा। इसको लेकर दोनों में गाली गलौज होने लगी। गाली गलौज के बाद करन ने योगेश कुमार के ऊपर पथराव कर दिया। पथराव होने से कॉलोनी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने घरों में छुप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करन को मौके से पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। यहां उनका शांतिभंग में पाबंद किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.