• Thu. Nov 26th, 2026

चेन पुलिंग के आरोप में स्टेशन मास्टर गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Mar 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रेन में सफर के दौरान चेन पुलिंग करना आंध्र प्रदेश के स्टेशन मास्टर को भारी पड़ गया। चेन पुलिंग की सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम में स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। स्टेशन मास्टर को जमानत पर रिहा किया गया। आरोपी कल्लाराम मीणा आंध्र प्रदेश के गुंटुर जिले के रहने वाले हैं। नाडी कुडी एससीआर रेलवे स्टेशन पर बतौर स्टेशन मास्टर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी कल्लाराम मीणा ट्रेन संख्या 20805 के कोच नंबर बी 6 में सफर कर रहे थे। उन्हें आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरना था। ट्रेन में नींद आ जाने के कारण वह आगरा स्टेशन पर नहीं उतर पाए। मथुरा जंक्शन तक सोते रह गए। मथुरा जंक्शन पर उनकी आंख खुली तो ट्रेन आगे बढ़ रही थी। ट्रेन रोकने के लिए उन्होंने चेन पुलिंग कर दी।जानकारी होते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंच गई। आरोपी कल्लाराम मीणा को कोच के अंदर पकड़ लिया। आरपीएफ ने चेन पुलिंग के आरोप में स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अवधेश गोस्वामी ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई करने के बाद स्टेशन मास्टर को जमानत पर छोड़ा गया है। उन्हें भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने की चेतावनी दी गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.