• Tue. Nov 3rd, 2026

एसएसपी ने किया कोतवाली वृंदावन का निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Oct 18, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। व्रन्दावन में एसएसपी अभिषेक यादव ने कोतवाली वृंदावन का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली परिसर में नवनिर्मित बैरिक, सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रुम समेत ऑफिस, मालखाना, हवालात आदि को भी देखा। पुलिस कर्मियों को जनता की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने एवं शालीनता का व्यवहार करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि जनता के बीच पुलिस का इकबाल कायम रखने एवं पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए पुलिस फोर्स को समय समय पर संदेश दिए जा रहे हैं।

बताया कि कोतवाली परिसर में कार्यदायी संस्था विकास प्राधिकरण द्वारा नवनिर्मित बैरिक तैयार है इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। बताया कि परिक्रमा मार्ग ए‌वं शहर के प्रमुख तिराहा-चौराहा पर लगे कैमरों में कुछ तकनीकि खराबी के कारण बंद पड़े हैं जिन्हें जल्द दुरुस्त कर चालू कराया जाएगा। इस अवसर सीओ (सदर) प्रवीण मलिक, कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी समेत अन्य चौकी प्रभारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.