• Tue. Nov 3rd, 2026

संविदा श्रमिकों ने रिफाइनरी गेट पर की नारेबाजी

Byvijay.singhal1233

Oct 18, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। रिफाइनरी ठेका श्रमिकों को काम पर बहाल करने सम्बन्धी मांगों को लेकर पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन की मथुरा रिफाइनरी इकाई द्वारा मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर विरोध जाहिर किया गया। श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी माले के जिला मन्त्री कामरेड जीएल चतुर्वेदी ने रिफाइनरी के अधिकारियों की ठेकेदारों से मिली भगत के चलते ठेका श्रमिकों की वेतन चोरी को शर्मनाक बताया। अध्यक्षता करते हुए पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन की संविदा श्रमिक यूनिट के केन्द्रीय उपाध्यक्ष कामरेड शिवदत्त चतुर्वेदी ने ठेका श्रमिकों की वेतन चोरी, पीएफ में घोटाले आदि के खिलाफ ऑयल सेक्टर के समस्त संविदा श्रमिकों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए चेतावनी दी कि इस बार समस्त ठेका श्रमिकों द्वारा रिफाइनरी प्रबंधन की उपेक्षा और निष्क्रियता के खिलाफ काली दिवाली मनायी जायेगी। सांसद हेमा मालिनी से संविदा श्रमिक मिल कर समस्या समाधान में मदद मांगेंगे। सहयोग नहीं मिलने पर ठेका श्रमिक सांसद आवास पर भी शान्ति पूर्ण प्रदर्शन करेंगे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.