• Tue. Nov 3rd, 2026

जमुनापार पुलिस ने किया तीन लाख लूट का खुलासा

Byvijay.singhal1233

Oct 18, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

थाना जमुनापार पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुई तीन लाख की लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी नकदी बरामद कर चालान किया है। थाना पुलिस के अनुसार 15 अक्तूबर को दोपहर एक व्यक्ति ने लक्ष्मीनगर से वृंदावन बैंक में तीन लाख रुपये जमा कराने जाते समय ईको सवारों द्वारा लूटने का आरोप लगाया था। सूचना के बाद एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, सीओ सदर प्रवीन मलिक व थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद से ही खुलासे में जुटी टीमों ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के बाद से तलाश कर रही थी। पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी नकदी बरामद कर ली है। इसका खुलासा एसपी सिटी द्वारा किया जायेगा। सूत्रों की मानें तो रुपये जमा कराने जा रहा व्यक्ति ही इस लूट का सूत्रधार है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.