• Wed. Nov 4th, 2026

श्रीकृष्ण की नगरी, मथुरा से टनकपुर के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

Byvijay.singhal1233

Oct 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे ने भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को देव भूमि उत्तराखंड से सीधे जोड़ दिया है। टनकपुर-मथुरा के बीच 20 अक्तूबर से स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। अनारक्षित ट्रेन का संचालन फिलहाल 15 नवंबर तक के लिए तय किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार टनकपुर-मथुरा के बीच त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 20 अक्तूबर से चलेगी। ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में महाराष्ट्र में काम करने वाले उत्तराखंड और नेपाल के लोग मथुरा होते हुए अपने घरों को बसों से जाते हैं। अब तक मथुरा से टनकपुर के लिए सीधे ट्रेन नहीं थी। ट्रेन का लाभ कुछ समय के लिए मथुरा के लोगों को मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए मिल सकेगा। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन चलाने की तैयारी है।
ट्रेन संख्या 05062 :  टनकपुर से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी। पीलीभीत से 05.27 बजे, इज्जतनगर से 06:43 बजे, बरेली जंक्शन से 07:18 बजे, कासगंज से 09:10 बजे, हाथरस सिटी से 10:17 बजे चलकर 11.10 बजे मथुरा कैंट और 11.30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 05061 : मथुरा जंक्शन 13:45 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद मथुरा कैंट से 13:57 बजे, हाथरस सिटी से 14:30 बजे, कासगंज से 15:40 बजे, बरेली जंक्शन से 17:26 बजे, इज्जतनगर से 17.52 बजे छूटकर 20:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.