• Wed. Nov 4th, 2026

12 घंटे में हुईं दो मुठभेड़, गांजा तस्कर सहित तीन गिरफ्तार, गोली लगने से तीनों घायल

Byvijay.singhal1233

Oct 19, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा जिले में 12 घंटे में दो मुठभेड़ हुई हैं। नौहझील और कोसीकलां क्षेत्र में हुईं मुठभेड़ में पुलिस ने दो गांजा तस्कर और एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से तीनों आरोपी घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौहझील क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब सवा छह बजे रायपुर रोड पर पुलिस को गांजा तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्कर सुरजीत निषाद और मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के टांग में गोली लगी है। सुरजीत हरियाणा के हसनपुर का रहने वाला है, जबकि मोहर सिंह मैनपुरी के करहल का निवासी है। दोनों गांजी तस्करी करते थे। आरोपियों से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। इससे पूर्व मंगलवार रात को थाना कोसीकलां पुलिस की कोसी-कामर रोड पर कार सवार गो तस्कर से मुठभेड़ हो गई। इसमें गो तस्कर हनीफ उर्फ हनी निवासी उटावर (पलवल) पकड़ा गया। उसके घुटने में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि हनी तस्कर शातिर है। इसके खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और यूपी में गोवध अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। इसका इतिहास खंगाला जा रहा है। अभी कुछ महीने पहले सुरवारी में पलटी गाड़ी के कारण सात गोवंश मर गए थे, जबकि वहीं कई घायल हुए थे। इसमें गाड़ी छोड़कर यह गो तस्कर भाग गया था।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.