• Wed. Nov 4th, 2026

राधारानी नि:शुल्क ब्रजयात्रा फिर से शुरू

Byvijay.singhal1233

Oct 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के नंदगांव में पद्मश्री रमेश बाबा के सानिध्य में मान मंदिर सेवा संस्थान द्वारा संचालित नि:शुल्क राधारानी वार्षिक ब्रजयात्रा फिर से शुरू हो गई है। यह यात्रा 9 अक्तूबर को शुरू हुई थी पर बरसात से पड़ाव स्थलों में पानी भर जाने के कारण स्थगित कर दिया गया था। 36 दिवसीय वार्षिक ब्रज यात्रा 9 अक्तूबर से शुरू हुई। तीन दिन के पड़ाव में बरसात के चलते खेतों में पानी भर जाने से यात्रा को स्थगित करना पड़ा। यात्रा में शामिल होने आए लगभग 15 हजार यात्रियों को लौटना पड़ा। अब 1300 यात्रियों के साथ यात्रा को पुन: प्रारंभ कर दिया गया है। मंगलवार को ब्रजयात्रा नंदगांव पहुंची। गाजीपुर, संकेत एवं नंदगांव के राधाकृष्ण के लीला स्थलों के दर्शन किए। यात्रा प्रबंधक सुनील सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर को यात्रा दहगांव, 20 को हताना, 21 को नगरिया दस विसा, 22 को विहारवन, 23 को तालहारा तथा 24, 25 व 26 अक्तूबर को वृंदावन में पड़ाव रहेगा। 13 नवंबर को यात्रा अंतिम पड़ाव पर पहुंचेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.