हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार को गोवर्धन में गिरिराजजी की शरण में पहुंचीं। यहां उन्होंने जतीपुरा स्थित मंदिर पर गिरिराजजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने आराध्य से देश व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं सोनल शाह ने शाम को श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन किए। सोनल शाह ने गोवर्धन पहुंचकर गिरिराजजी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पूजन के बाद जब पत्रकारों ने सोनल शाह से वार्ता करने प्रयास किया तो उन्होंने सवालों पर चुप्पी साधे रखी। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गईं। सोनल शाह के गोवर्धन पहुंचने को लेकर लोगों में चर्चा रही। इस मौके पर विधायक श्रीकांत शर्मा, भाजपा नेता सियाराम शर्मा, एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
7455095736
